सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH)

  उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH)   उत्तर प्रदेश : सुनने में लगता है जैसे की उत्तर का प्रदेश , लोग सोचते होंगे की उत्तर प्रदेश नाम कैसे पड़ा होगा , ये तो मुझे भी नहीं पता पर शायद उत्तर में होने के वजह से इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया होगा। पहले ब्रिटिश काल में दो प्रान्त थे , अवध और आगरा बाद में इसे एक कर लिया गया और और संयुक्त प्रान्त के नाम से जानने लगे , बाद में आजादी के बाद संविधान बनाने के बाद इसका नाम   उत्तर प्रदेश रखा गया । वैसे तो उत्तर प्रदेश का प्राचीन भारत के इतिहास का बहुत गहरा नाता है , भारत के गौरवान्वित करने वाले इतिहास का साक्षी रहा है , उत्तर प्रदेश ऋषियों मुनियो का प्रदेश कहा जाता रहा है , यहाँ   कई ऋषि मुनि हुए जैसे , भारद्धाज , गौतम , वशिष्ट , विश्वामित्र , बाल्मीकि ये सब इसी उत्तर प्रदेश पर ही अपना तप किया। भारत जिस राम के लिए जाना जाता है वो इसी उत्तर प्रदेश के ही थे , रामायण उन्ही की कथा है , जो यही लिखी गयी।